kashan

अधूरे अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन.................................प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ जागरण अभियान तेज................................पुलिस में एक दर्जन से अधिक दरोगा स्थानांतरित...........................5 लाख का जेवर सहित लाखों नगद उठा ले गए चोर.................................

Monday, 25 August 2025

भगवान चित्रगुप्त सभी समुदाय के भगवान : एडीएम

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की एक बैठक पचहटिया में  हुई। जिसमें सामाजिक संगठन एवं कायस्थ संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति  का जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरी को सर्वसम्मत से चुना गया।
           जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करूंगा और भगवान चित्रगुप्त जी का कार्य करना सौभाग्य की बात है 23 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से दोपहर 3 बजे भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कोतवाली ओलंदगंज होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक जाएगी जिसमें सभी जनपदवासी सादर आमंत्रित हैं। 
          मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्वसमाज का लेखा जोखा रखते है वे सर्वसमाज के भगवान हैं और हर धर्म समुदाय के लोग भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन करते है और कहा कि शोभायात्रा में जो भी जरूरत होगी प्रशासन द्वारा किया जाएगा।  विशिष्ट अतिथि सरस चन्द श्रीवास्तव , कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू आदि ने सम्बोधित किया। 


No comments:

Post a Comment