kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 1 July 2022

संघर्ष दिवस के रुप में मना अखिलेश का जन्मदिन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव नेतृत्व में मनाया गया । जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज ऐसे जन नेता का जन्मदिन है जिससे देश की जनता को बहुत उम्मीदें हैं आज नौजवान बेरोजगार किसान  इस बात को जान रहा है कि हमलोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार पर कोई हमलोगों के लिए कोई संघर्ष  करता है और करेगा तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव । इसलिए आज हम लोग उनके जन्मदिन को संघर्ष दिवस के रुप में मना रहे है संकल्प लिजिए  जनता पर जिस तरह भाजपा सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अत्याचार किया जा रहा है हम समाजवादी लोग उसका डट कर मुकाबला करेंगे जनता के हक अधिकार की लडाई मे जो भी कुरबानी हम समाजवादीयों देना होगा हम पीछे नहीं हटेंगे । उसके उपरांत सदर अस्पताल व वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर  विधायक जगदीश नरायन,विवेक रंजन यादव , राय,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी,  पूनम मौर्या गप्पू मौर्या,  राकेश यादव,इर्शाद मंशुरी अजय मौर्या, ऊषा यादव , हिसामुद्दीन आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment