जौनपुर । 350 साल पुरानी परंपरा टूट गई है। पहली बार भगवान जगन्नाथ पदयात्रा पर निकले हैं। दरअसल, जौनपुर में सड़कों को सीवर बिछाने के लिए खोद दिया गया था। अल्टिमेटम के बावजूद कार्यदाई संस्था ने समय पर काम पूरा नहीं किया। जिसके चलते शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बालभद्र और सुभद्रा भक्तों के कंधे पर सवार होकर निकलीं।
250 मीटर दूर पदयात्रा के बाद भगवान रथ यात्रा पर सवार हुए। कोविड के दौरान भी रथयात्रा की परंपरा नहीं टूटी नहीं थी। लेकिन सीवर के काम में लेटलतीफी के चलते 350 साल पुरानी परंपरा टूट गयी । रासमंडल में जगन्नाथ भगवान का मंदिर है। सिपाह - शाही किला मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसके चलते सड़कों को खोद दिया गया था। मंदिर कमिटी द्वारा पूर्व में सड़क ठीक कराने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया था। जिलाधिकारी द्वारा 25 जून तक सड़क ठीक करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन कार्यदाई संस्था की लेटलतीफी के चलते सड़क नहीं बन सकी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment