kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 3 July 2022

भ्रष्टाचार के आगे जिम्मेदार हो रहे बेबस लाचार

जौनपुर। जनपद में बेखौफ होकर वन और भूमाफिया अपनी कार्यशैली को अंजाम दे रहे हैं। एक तरफ पर्यावरण के बचाव की युक्ति अपनाई जा रही है जिसके अंतर्गत हरे पेड़ लगाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिन रात एक कर के वन और भूमाफिया माफिया हरे पेड़ों को काटकर न सिर्फ मालामाल हो रहे हैं बल्कि खुलेआम पर्यावरण को नेस्तनाबूद कर रहे हैं। प्रकृति प्रेमी समाजसेवी जिम्मेदार और पत्रकारों की चीख-पुकार भ्रष्टाचार के आगे बेबस और लाचार होकर रह जाती हैं। 

          इसी कड़ी में लाइन बाजार थाना अंतर्गत राम घाट पर स्थित आरा मशीन ज़मीनी विवाद में न्यायालय के द्वारा स्थगन आदेश पारित होने के बावजूद हल्का पुलिस और वन विभाग कर्मियों के रहमोकरम पर दिन रात एक कर के दर्जनों  हरे पेड़ों को चीर फाड़ कर प्रतिदिन न सिर्फ पर्यावरण को दूषित कर रही है बल्कि कानून के नुमाइंदों की आंखों में धूल झोंक कर अपराध और भ्रष्टाचार का जयकारा लगा रही है। चंद रुपयों की खातिर अपने नैतिक जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से मुंह मोड़ कर भ्रष्टाचार का रसास्वादन कर रहे जिम्मेदार आज प्रकृति के लिए अभिशाप बनते नजर आ रहे हैं जो चिंता के साथ साथ जांच का भी विषय नजर आता है।

No comments:

Post a Comment