kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 3 July 2022

अवैध संम्बन्ध को लेकर महिला की हत्या

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलांव गांव में शनिवार रात एक महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को तब अंजाम दिया गया जब महिला किसी काम से रात 10 बजे घर से बाहर निकली। परिजनों ने देर रात शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अवैध संबंध में हत्या की आशंका है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार है।   बेलांव गांव निवासी  42 वर्षीया गीता देवी पत्नी मुन्ना शनिवार रात 10 बजे घर से यह कहकर निकली कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 
          इस दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में महिला का रक्तरंजित शव मिला। मौके पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर एक जोड़ी चप्पल मिला और महिला का मोबाइल मिला।   छानबीन में मिली जानकारी से पुलिस को अवैध संबंध के चक्कर में वारदात का शक है। गीता देवी के पति मुन्ना की तहरीर पर नन्दू यादव उर्फ नारायण यादव निवासी वलईपुर के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी से मृतक महिला से अवैध संबंध थे। उसके पति ने उसी को आरोपी करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।  


No comments:

Post a Comment