kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 15 July 2022

स्कूल में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

जौनपुर। चोरी, हत्या ,डकैती ,लूट, छिनैती की योजना बनाते ही धर दबोचने वाली अंतर्यामी पुलिस के कार्यकाल में बेखौफ होकर पेशेवर अपराधी अपना भौकाल कायम करते नजर आ रहे हैं। सिकरारा क्षेत्र के ताहिरपुर गाँव स्थित एक स्कूल के क्लास रूम में शुक्रवार को सबेरे पड़ोस के गाँव के एक युवक का शव फाँसी के फंदे से लटकता मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। 
          ताहिरपुर गाँव स्थित सर्वाेदय इंटर कालेज महुअरिया में सबेरे स्कूल पहुँचे बच्चो ने एक क्लास रुम की छत से नायलन की रस्सी के सहारे लटकती एक युवक की लाश देखी तो शोर मचाते हुए भागने लगे।  आस पास के लोगों ने मौके पर पहुँच कर युवक की शिनाख्त बगल के गाँव राम सहाय पट्टी निवासी होम गार्ड कल्पनात गौतम के बेटे 25 वर्षीय शुभम उर्फ बल्ला  के रूप में की। बेंच पर चढ़कर वह फांसी पर झूला था उसके बगल ही जमीन पर एक जोड़ी लेडीज चप्पल पड़ा था। सूचना पर परिजन भी रोते विलखते मौके पर पहुंच गए।  
              चौकीदार ने थाने पर सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया। शुभम अपने पिता के तीन पुत्रो में मझला था। वह अविवाहित था व पेशे से ड्राइवर। था। लोगों के बुलावे पर वह चार पहिया वाहन चलाता था। एक दिन पहले वह घर से निकला तो परिजनों को लगा कि वह किसी की गाड़ी चलाने जा रहा है। शुक्रवार को सबेरे उसकी लाश मिलने की सूचना पर सभी दंग रह गए। उसके पिता यातायात पुलिस में ड्यूटी करने शहर जाने की तैयारी में थे कि यह दिल दहला देने वाली खबर मिली। वे गिर कर बेहोश हो गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें सम्हाला। युवक की माता प्रेमा देवी व दोनो बहनों सुष्मिता व संजना शव से लिपट कर करुण क्रंदन करने लगीं। उनका रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने बताया कि यह आत्म हत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


No comments:

Post a Comment