kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 8 July 2022

बन्द दुकाने खुलवाने को अफसरों से मिला आप

जौनपुर। जिला प्रशासन द्वारा शाही पुल पर दुकानों के बंद करवाने  के विरोध में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी से मुलाकात किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि वह व्यापारी जिनका दुकान शाही पुल पर जिला प्रशासन द्वारा बन्द कराया गया है, वे व्यापारी लोग 1962 से पुरातत्व विभाग का दुकान एलॉटमेंट करा कर व्यापार  कर रहे थे, अपने परिवार वालों का रोजी-रोटी पाल रहे थे लेकिन अचानक जिला प्रशासन द्वारा  दुकानों पर ताला मार कर उन व्यापारियों को बेरोजगार कर दिया है लेकिन आम आदमी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी अमरनाथ यादव ने कहा कि हमें यह आशा है कि  कल जिला प्रशासन से मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों के पक्ष में सही फैसला लिया जाएगा अगर ऐसा नहीं होता है आम आदमी पार्टी इसका विरोध करेगी   पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, एवं गुड्डू इत्यादि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment