kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 23 July 2022

हनुमान चालीसा को लेकर रुद्रा ब्रिगेड की तैयारियां जोरों पर

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में भव्य हनुमान चालीसा आयोजन को लेकर रुद्रा ब्रिगेड ने शनिवार को थाने जाकर कार्यक्रम की जानकारी दी । बतातें चलें कि रुद्रा यूथ ब्रिगेड द्वारा 26 जुलाई दिन मंगलवार को भव्य हनुमान चालीसा को लेकर एक बैठक नगर के प्रयागराज मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट पर हुआ। जिसमें आयोजन को भव्य बनाने के लिए गहनता से चर्चा किया गया। बैठक के उपरांत रुद्रा ब्रिगेड के साथियों ने स्थानीय पुलिस थाने पर जाकर कार्यक्रम की सूचना उपस्थित सीओ राम अतर सिंह व थानाध्यक्ष सदानंद राय को दिया और आश्वस्त किया कि कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजक - आदर्श दूबे रुद्रा,शशांक सिंह,लवकुश सिंह,अभिषेक शुक्ला,रितेश सिंह,धीरज पाण्डेय, अविनाश ,अजय,लकी,सर्वज्ञ,शीपू,शैलेश,आदर्श,तुषार सहित यूथ ब्रिगेड की टीम मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment