kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 23 July 2022

लोक अदालत को सफल बनायें: जिला जज

जौनपुर।  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 अगस्त   को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु     जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में   विश्राम कक्ष, जनपद न्यायालय,   में समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आहूत की गयी।  जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण को निर्देर्शित किया गया कि अपने-अपने न्यायालयों के सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण योग्य अधिकाधिक मामलों में नोटिस निर्गत कर तामीला सुनिश्चित करायें एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। समस्त अपर जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज सी0डि0, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल जज जू0डि0 व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment