kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 9 July 2022

ट्रक के धक्के से बाउड्री ध्वस्त, युवक की मौत

जौनपुर । खुटहन बाज़ार के चौराहे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि वहा स्थापित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है। बताते है कि यह हादसा रविवार को भोर में उस समय हुआ जब  एक ट्रक तेज़ रफ़्तार से प्रयागराज की तरफ से आ रही थी और सीधे बॉउंड्रीवाल से जा टकराई और अंदर सो रहे एक विक्षिप्त युवक को रैादते हुए पार हो गई। आश्चर्य की बात यह है कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक साफ साफ बच गया और ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। 
       बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद कि चालक मौके से फरार है, घटना के समय  चैराहे के करीब चहारदीवारी से हुई ट्रक के टक्कर की तीब्र आवाज  दूर तक सुनाई दी इसके बाद तमाम लोग वहां पहुंच गये लेकिन तब तक चालक फ़रार हो गया, हासदे में एक मानसिक रूप से बीमार युवक जो खुटहन बाजार में अक्सर देखा जाता था कि मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।


No comments:

Post a Comment