kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 20 July 2022

मस्त हुए भ्रष्टाचारी, हरे पेड़ों की कटान जारी

 जौनपुर। पुलिस अपराध पर अंकुश के लिए ड्रोन चला रही है तो वहीं प्रशासन भू माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चला रहा है। कुल के बावजूद शासन की मंशा के विपरीत वन और भूमाफिया दुशासन बनकर पुलिस और प्रशासन के रहमोकरम पर बेखौफ होकर ना सिर्फ राजस्व को करोड़ों रुपए की हानि पहुंचा रहे हैं बल्कि बेकसूर लोगों की संपत्तियों को औने पौने दामों में खरीद कर धड़ल्ले से अवैध व्यापार संचालित करते नजर आए जिन्हें चाह कर भी पुलिस और प्रशासन वाले रोक नहीं पा रहे हैं। 
                इसी कड़ी में लाइन बाजार थाना अंतर्गत राम घाट पर स्थित आरा मशीन दीवानी न्यायालय से पारित स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस और प्रशासन की सांठगांठ से ना सिर्फ हरे पेड़ों का धड़ल्ले से चीर फाड़ कर रही है बल्कि वन और भूमाफिया मशीन संचालक के रहमोंकरम पर जफराबाद और लाइन बाजार थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की बगैर अनुमति के कटान जारी है। 
               जनप्रतिनिधि और समाजसेवी लोगों के निरंतर विरोध और सूचना के बावजूद पुलिस और वन कर्मी भ्रष्टाचारी बंदरबांट करके कुंभकरण निद्रा में विलीन नजर आते हैं जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय नजर आ रहा है। एक तरफ जिला प्रशासन शासन की मंशा पर हरे पेड़ों की कवायद कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ वन और भूमाफिया बेखौफ होकर फलदार हरे वृक्षों को नेस्तनाबूद कर दे नजर आ रहे हैं जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय नजर आता है।

No comments:

Post a Comment