kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 9 July 2022

युवती लापता , अपहरण का मुकदमा दर्ज

 जौनपुर। पुलिस की पाताल लोक और एंटी रोमियो जैसी इत्यादि योजनाएं आरोपियों पर कहर बरपा रही है वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधियों की टोली हमजोली बनकर गदर मचा रही है। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती  लगभग एक महीने पूर्व घर से उस समय गायब हुई जब उसके परिजन किसी रिश्तेदार के यहां शादी-समारोह में गए थे। 
          काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवती का सुराग नहीं लगने के चलते इसकी सूचना युवती के पिता ने थाने में दी ऐसे में पुलिस  अज्ञात के खिलाफ अपहरण व गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करना बता रही हैं  लेकिन उसका अभी तक पता चल नहीं सका । युवती की तलाश के लिए सभी थानों में लड़की का फोटो डिटेल विस्तृत रूप में प्रेषित कर दिया गया है।
               इस संबंध में एबीएस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि युवती  का नाम पता व मोबाइल नंबर थाने में दर्ज करा कर सभी थानों में भेज दिया गया है वही युवती का पता न चलने से परिजन परेशान है।


No comments:

Post a Comment