kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 12 July 2022

ट्रैक्टर सीज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

जौनपुर । बक्सा थाना अंतर्गत नौपेड़वा बाजार निवासी भाजपा कार्यकर्ता रविवार को मिट्टी खेादवा रहे थे कि यह जानकारी होने पर बक्सा थाना की पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से कागजात मांगा गया कागजात न दे पाने की स्थिति में पुलिस ने दो ट्रैक्टर को मौके पर थाने लाकर सीज कर दिया गया।
      इसके बाद कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को यह बात खलने लगी और वे नाराज होकर  थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक के खिलाफ  मनमानी काम का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। 
              मौके पर सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष बक्सा ओम नारायण सिंह सहित  मय फोर्स पहुंच विधिक कार्यवाही करते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। इतना ही नहीं उसके बाद भाजपा नौपेड़वा मण्डल अध्यक्ष अपने सहयेागियो के साथ ब्लाक के एपीओ अंकित कुमार के कार्यालय पहुंच वहां हंगामा किया जिसकी सूचना पर पुनः थाना प्रभारी सहित मय फोर्स पहुंच सभी को हटाया गया।


No comments:

Post a Comment