जौनपुर। केंद्रीय महासंघ के आह्वान पर बुधवार को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर जौनपुर मंडल के सभी डाक कर्मी हड़ताल पर रहे सभी कर्मचारी जौनपुर प्रधान डाकघर परिसर में हड़ताल के साथ धरने का आयोजन कर सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि कर्मचारी हितों की अनदेखी डाक विभाग का निजीकरण निगमीकरण पुरानी पेंशन बहाली 8 वीं वेतन आयोग का गठन रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए वह अपनी 21 सूत्री मांगों पर सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने की मांग किया।
धरने को संबोधित करते हुए हरिशंकर यादव मंडली सचिव व प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश एक दूसरी सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से सरकार तक अपनी बातें पहुंचने का आह्वान किया । सभाजीत पाल अध्यक्ष हीरालाल यादव मंडली सचिव श्रवण कुमार मिश्रा राजेश कुमार सिंह विकास यादव ऋषिकेश सिंह संजय कुमार यादव ने सरकार को अविलंब सभी मांगों को मानने की मांग किया। पूर्व मंत्री सचिव संघ के संरक्षक श्री राम उजागीर यादव ने कर्मचारी समस्याओं पर प्रकाश डाला और मांग किया कि मांगों को सरकार एवं मान ले अन्यथा हमारा भविष्य में लंबी अवधि हड़ताल पर जा सकते हैं । इस अवसर पर निर्मला देव नुजहत फातमा रीना मौर्य अमल दार यादव दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे ।
.jpg)
No comments:
Post a Comment