पीड़ित के अनुसार 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को दोपहर 2.30 बजे सिपाह निवासी 20 वर्षीय छात्र सत्यम यादव अपने खेत पर जा रहा था तभी अस्त-व्यस्त कपड़ों में दौड़ती भागती हांफती हुई एक अज्ञात महिला रोते हुए बचाव बचाव की गुहार लगाने लगी बीच बचाव करते हुए सत्यम ने 23 वर्षीय अज्ञात महिला से छेड़छाड़ का विरोध किया तो शराब के नशे में धुत तीन क्षेत्रीय युवकों ने उसका जमकर दैहिक सत्कार किया और भीड़ जुटता देख रफूचक्कर नजार आए।
चाचकपुर निवासी क्षेत्रीय हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष की शह पर हौसला बुलंद दबंगों ने अपने शिकार में रोड़ा बने युवक के घर पर असलहों से लैस होकर रात्रि 8.00 बजे धावा बोला और घर में घुसकर महिलाओं के संग दुर्व्यवहार किया। तत्पश्चात सत्ता पक्ष के दबाव और प्रभाव में आकर चौकी प्रभारी ने पीड़ित के पिता को थाने पर बिठाकर ना सिर्फ दबंगों और शोहदों का हौसला अफजाई किया बल्कि शराब के नशे में धुत सोहदों का मेडिकल कराकर पीड़ित के ही खिलाफ विधिक कार्यवाही किया। इतना ही नहीं बेटे की जगह बाप को आरोपी बनाया गया। तत्पश्चात रस्म अदायगी के बाद सादे कागज पर दस्तखत करा कर रात 2.00 बजे पीड़ित के पिता की पुलिस चौकी से रिहाई संभव हुई। क्षेत्र में पुलिसिया कार्यवाही से जहां दबंग शोहदों और दलालों का दबदबा बरकरार नजर आया वही पीड़ित बेबस लाचार मददगार पुलिस का शिकार नजर आया जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय नजर आता है।

No comments:
Post a Comment