जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय होने का नित्य नया प्रयास करते नजर आ रहे हैं जबकि उनके अथक प्रयासों पर कुठाराघात और मंशा पर पानी फेरते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस फायदे के लिए कायदा बिगड़ते हुए पूर्ण विराम की हिकमत अमली अपना रही है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन की बागडोर संभाले मनीष कुमार वर्मा एक तरफ जहां सभागार में आइजीआरएस के महत्व का गुणगान करते हुए आने वाली शिकायतों की गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण की युक्ति बता रहे हैं वही पुलिस सरकार की इस योजना के मुक्ति का रास्ता अपना रही है और जबरन हिकमत आमली अपना रही है।
प्रीत टाइम्स संवाददाता के अनुसार नाम ना छापने की शर्त पर लाइन बाजार थाना अंतर्गत स्थित एक कंप्यूटर संस्थान संचालक ने बताया कि लाइन बाजार थाना अध्यक्ष के द्वारा थाने पर बुलाकर क्षेत्र के समस्त कंप्यूटर संचालकों को आइजीआरएस न करने की हिदायत दी गई है। लापरवाही करने वालों पर पुलिसिया कार्यवाही का भय सता रहा है जिस कारण जनता और शासन के मध्य फैले भ्रष्टाचारी दुशासन बेफिक्र होकर अपना आसन लगाए बैठे नजर आते हैं। एक तरफ सरकार प्रशासन की मदद से भ्रष्टाचारी तंत्र पर रोक लगाने की कवायद कर रही है तो दूसरी तरफ लाइन बाजार पुलिस सरकार की मंशा पर कुठाराघात करने को तत्पर नजर आ रही है।
प्रीत टाइम्स संवाददाता ने जब इस प्रकरण पर जानकारी हेतु थाना अध्यक्ष से संपर्क साधा तो हमेशा की तरह उनका मोबाइल सिर्फ टुनटुनाता नजर आया।

No comments:
Post a Comment