kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 5 August 2022

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत

जौनपुर । बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन पर रामजानकी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा माता-पिता की इकलौती बेटी थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
                 बताते है कि ऊदपुरगेल्हवा गांव निवासी जरिबंधन सिंह की की 15 वर्षीया पुत्री पूजा  सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह रोज की तरह अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से शुक्रवार सुबह विद्यालय जा रही थी। रामजानकी मोड़ के पास फोरलेन पार करने के दौरान सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। 
            हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सहेलियों की चीखपुकार के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन छात्रा को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का करुण-क्रंदन देख दूसरे लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। विद्यालय के सभी शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। प्रधानाचार्य बेचन सिंह ने कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया। शोक में कॉलेज बंद कर दिया गया। 


No comments:

Post a Comment