kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 7 August 2022

अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष बने दिनेश टंडन

जौनपुर। अनाज व्यापार संघ की  आम सभा की बैठक नगर के साहू धर्मशाला में अध्यक्ष संजय केडिया की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें सर्वप्रथम संघ के कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र साहू द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय प्रतिवेदन दिया और आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद के लिए दिनेश टंडन  का नाम का प्रस्ताव दिया जिस पर  राजेंद्र महाशय एवं रामकुमार साहू  ने सहमति प्रदान की साथ ही साथ सभी व्यापारियों ने करतल ध्वनि से दिनेश टंडन के नाम का समर्थन किया, इस तरह दिनेश टंडन आगामी सत्र के लिए  अध्यक्ष चयनित हुए।      
          सभी व्यापारियों ने नव चयनित अध्यक्ष दिनेश टंडन का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रितेश गुप्ता, महेश साहू, अरुण कपूर, राजेंद्र साहू, अमित जायसवाल, मंगला साहू, सुनील साहू,  अनिल सेठ,  सूर्य प्रकाश साहू, चेतन टंडन, संदीप साहू, मो. उमर, प्रदीप साहू, वेद प्रकाश गुप्ता, अतुल साहू आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे बैठक का संचालन एवं आभार महामंत्री योगेश साहू ने किया।


No comments:

Post a Comment