जौनपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जेसीज़ चौराहे पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। शहर के सबसे व्यस्त रुट पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा सड़क के किनारे मुख्य मार्ग पर प्राइवेट वाहन के खड़े होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
समस्याओं को देखते हुए शहर के मुख्य चौराहे पर पार्किंग एरिया की व्यवस्था की जा रही है। वहीं जेसीज-ओलंदगंज मार्ग पर 2 करोड़ 67 लाखों रुपए की लागत से सड़क बनाई जाएगी। शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, नगर पालिका ईओ संतोष मिश्रा और टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्ता जेसीज चौराहे पर बन रहे पार्किंग एरिया के मुआयने के लिए पहुंचे। नगर पालिका की तरफ से जेसीबी लगाकर मौके की सफाई की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ आस पास रखी हुई पुरानी गुमटियों को हटाकर दूसरी तरफ रखवाया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहे पर अवैध पार्किंग न होकर प्रशासन की तरफ से पार्किंग की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर पुराना विवाद चल रहा था। मामला सुप्रीम कोर्ट में था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के जजमेंट को आधार मानते हुए जमीन प्रदान कराई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 2.67 करोड़ रुपए की लागत से जेसीज से लेकर ओलांदगंज मार्ग पर सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए मार्ग पर से अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क बनने के दौरान बाकी लोग भी अपना अतिक्रमण हटा लेंगे और जिन लोगों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया जाएगा उसे संज्ञान में लेकर अतिक्रमणकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment