kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 28 May 2025

चाकू गोदकर बाइक सवार युवक की हत्या

जौनपुर । सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। बाइक से जा रहे युवक अनुज यादव पुत्र भोला यादव, निवासी जमालपुर, मछलीशहर को बदमाशों ने कुरनी पंचायत भवन के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

     प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही अनुज वहां पहुंचा, उसे रोककर बेरहमी से चाकू से गोद डाला गया। खून से लथपथ हालत में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब जौनपुर जिले में कानून व्यवस्था पर पहले से ही सवाल खड़े हो रहे हैं। 

     बीते तीन दिनों में यह 5वीं हत्या है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने

बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment