kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 28 May 2025

बदमाशों ने व्यापारी को मारकर किया घायल

जौनपुर । जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव बाजार में बुधवार की सुबह बदमाशों ने एक व्यापारी को उसकी दुकान पर चढ़कर चाकू और पंच आदि सेमारपीट कर घायल कर दिया। जब तक पुलिस पहुंचती तक हमलावर भाग निकले। 

          कजगांव नगर पंचायत के वार्ड जेठपुरा निवासी 52 वर्षीय अताउल्लाह अंसारी   बाजार में स्थित शराब ठीके के बगल में जूते चप्पल और जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी है। सुबह करीब 11 बजे बाइक से आधा दर्जन संख्या में लोग उनकी दुकान के सामने खड़े हुए और उनकी दुकान में अन्दर गये और दुकान मालिक अताउल्लाह पर चाकू और पंच से उन पर वार कर दिया। 

          व्यापारी की माने तो हमलावर असलहा भी लिये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका इलाज अस्पताल में कराया और मेडिकल कराते हुए तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर केस को दर्ज कर लिया गया है। रोड की दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज को चेक किया जा रहा है। 


No comments:

Post a Comment