जौनपुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को क्षेत्र के जमैथा गांव में स्थित बाबा परमहंस आश्रम पर पहुंचकर बाबा परमहंस के समाधि पर पर पूजन अर्चन किया। इसके अलावा परिसर में स्थित शिवलिंग पर जलार्चन किया तथा हनुमानजी के दर्शन व पूजन किया।
उसके बाद मंदिर के मठाधीश राजन दास जी महाराज से मंदिर तथा यमदग्नि ऋषि के तपोभूमि पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने भगवान परशुरामजी तथा उनकी माता रेणुका (अखंड देवी ) की भी चर्चा करते हुए यमदग्नि ऋषि के तपोबल को बताया।उसके बाद शंकराचार्य मंदिर प्रांगण से बाहर आये।उन्होंने बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों से कहा कि उन्होंने योगी सरकार को 30 जनवरी को 40 दिन का अल्टीमेटम दिया था। जिसमे गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की थी।उन्होंने कहा वे 11 मार्च को लखनऊ में हजारों साधु संतों व समर्थकों के साथ गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा करेंगे। उसके बाद आंदोलन होगा।उन्होंने लोगो से गो रक्षा की शपथ दिलवाया। उन्होंने कहा यमदग्नि ऋषि तथा भगवान परशुरामजी भी गोभक्त थे। उसके बाद उन्होंने अखड़ो पूल से अपने वाहनों के काफिले से उतरकर माता अखड़ो (अखंड देवी)को प्रणाम किया।
इस दौरान ब्रतधारी शुक्ल,अमरसेन यादव,सजंय शुक्ल,बृजेश तिवारी आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार गौ प्रतिपक्ष धर्मयुद्ध शंखनाद कार्यक्रम के तहत ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का जिला कांग्रेस कार्यालय के पास कंचन कांप्लेक्स में शनिवार को हजारों लोगों ने शंखनाद और मूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
स्वागत के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा कि सनातन धर्म का मूल मंत्र है अहिंसा, हमारे धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है,जीवों पर दया और विश्व का कल्याण हिंदू धर्म का मूल सिद्धांत है। शंकराचार्य जी ने कहा कि गाय को माता हिंदू समाज मा के रूप में पूजता है, किंतु आज के परिवेश में सरकार बूचड़खानों में गौ माता को कटने के लिए खुली छूट दे रखी है, इसलिए संत समाज और सनातन धर्म के लोग गाय को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और सम्मान देने के लिए खड़ा हो चुका है, उन्होंने सबको ग्यारह मार्च को लखनऊ पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत से बीफ का कारोबार सरकार से मांग करेंगे और गौ माता को पूरा सम्मान दिलायेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने शंकराचार्य का पादुका पूजन, आरती एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment