kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 29 April 2026

एक महीने से न्याय के लिए भटक रही महिला

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। न्याय की आस में एक महिला पिछले एक महीने से दर-दर भटकने को मजबूर है। अंततः थक-हार कर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।  
             सीता देवी ग्राम- शेरवा  ( गोहका) ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के दिन वह अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके पड़ोसी राजेश, राकेश, रमेश और सुरेश पुत्र खेलाड़ी एकजुट होकर उनके घर पर आ धमके। 
                आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सीता देवी का कहना है कि शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 
                  पीड़िता ने आगे बताया कि उन्होंने थाना मछलीशहर में भी लिखित शिकायत दी, लेकिन न तो उनका मेडिकल कराया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई। लगातार एक महीने तक चक्कर लगाने के बाद भी जब न्याय नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।


No comments:

Post a Comment