माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देते हुए 29 अप्रैल 26 को आंधी तूफान में पेड़ गिरने से हुई क्षति को लेकर प्रशासनिक आपदा कोष से अविलंब इलाज व सहायता की गुहार लगाया।
सूत्रों के अनुसार टमटम चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा युवक सपरिवार दैवीय आपदा का शिकार हो गया। लगभग 2:00 बजे आयी आंधी तूफान से प्रार्थी के आवासीय टीन सेट पर एक विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया। घटना के समय प्रार्थी सपरिवार इसी टीन सेट में मौजूद था जिसकी चपेट में आकर बुरी तरीके से घायल हो गया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव शुरू किया। जिस कारण रीना पत्नी धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गई सर फट गया तथा कंधे में फैक्चर हो गया प्रार्थी की मां व दो छोटे बच्चों को अंदरूनी शारीरिक चोटे आई और भाई सुरेंद्र को नाक व माथे पर चोट आई। इसके साथ-साथ प्रार्थी के जीव कोपार्जन का माध्यम बना बैटरी रिक्शा भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रार्थी अत्यंत गरीब परिवार से आता है जिस कारण अब उसके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है तथा इलाज के लिए वह दर-दर के ठोकर खा रहा है।

No comments:
Post a Comment