kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Monday, 7 September 2020

पुलिस द्वारा बनाए गए गैंगस्टरों पर जमकर हो रही कार्यवाही


जौनपुर। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इन दिनो बाहुबलियों ,भू माफियाओं, भ्रष्टाचारियों, पेशेवर अपराधियों को छोड़कर 
पुलिस सहयोग से बनाए गए स्पेशल जाति विशेष वर्ग के फर्जी और मनमर्जी गैंगस्टरो पर कहर बरपाती नजर आ रही तथा वहीं अन्य उपरोक्त शासन ,प्रशासन तथा पुलिस के संग बनकर हमजोली आंख मिचोली और जनमानस के संग आइस पाइस खेलते नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में शातिर अपराधी अमरजीत यादव व राजन उर्फ बड़कू द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति दो मकान कीमत 55 लाख रुपये को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश अन्तर्गत  गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क की मुनादी कराते हुए जब्त किया गया ।  गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शातिर अपराधी व अमरजीत यादव उर्फ कुन्दन यादव पुत्र विजय यादव उर्फ विजयी निवासी अटेसुआ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व राजन उर्फ बड़कू  पुत्र बलिराम राजभर नि0 हरसोस थाना जन्सा जनपद वाराणसी वाराणसी  के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश से अवैध रुप से अर्जित दो मकान बनवाया गया तथा मरम्मत कराया गया है , दोनो मकान  को थाना चन्दवक पुलिस व  प्रशासक द्वारा कुर्क की मुनादी कराते हुए   जब्त किया गया।   अमरजीत यादव उर्फ कुन्दन यादव पुत्र विजय यादव उर्फ विजयी नि0 अटेसुआ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी का एक मकान कीमत करीब 30 लाख रुपये तथा  राजन उर्फ बड़कू  पुत्र बलिराम राजभर नि0 हरसोस थाना जन्सा जनपद वाराणसी वाराणसी का एक मकान कीमत करीब 30 लाख रुपये है।


No comments:

Post a Comment