
बदौलत लोकप्रियता हासिल करते नजर आ रहे हैं । जौनपुर जनपद के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिला जब कोई जिलाधिकारी नगर पालिका परिसर की कमान अपने हाथों में संभालता नजर आया तथा भ्रष्ट नगर पालिका पर कठोरतम विधिक कार्यवाही की जगह उसके आरोपों तथा गुनाहों पर बचाव का पर्दा डालता नजर आया जिसके अंतर्गत रात्रि में सफाई और वाहवाही योजना शुरू की गई। वही विगत 15 वर्षों से लूट घसोट और भ्रष्टाचार के आगोश में मदहोश भ्रष्ट कर्मियों पर गाज गिराने की जगह जिलाधिकारी भी सफाई का आगाज और स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देते नजर आए जिनकी मातहती कृपा पाकर हालात इस कदर बद से बदतर होते गए कि स्वच्छता मिशन के नाम पर कई करोड़ रुपया खा कर डकार चुके नगर पालिका परिसर स्थित जिम्मेदारों और ठेकेदारों पर जिलाधिकारी की रहमदिली अति अद्भुत और आश्चर्यचकित करती नजर आयी। जहां कोरोना काल में सफाई का अकाल रहने के बावजूद कागजों पर सड़कें और गलियां प्रतिदिन सेनीटाइज होती रही पूरा शहर स्वच्छता से तो मानो यू जगमगा रहा था अधिकांश लोगों को अपना जनपद कभी इंग्लैंड तो कभी स्वीटजरलैंड नजर आता रहा जबकि इन लैंडो की जमीनी हकीकत यह रही कि मोहल्ले में प्रति सप्ताह लगने वाले झाड़ू तथा उठने वाला कूड़ा भी ढेर नजर आने लगा। बजबजाती नालियां तथा कूड़ो से पटी गलियां महामारी में अपनी बदहाली पर आँसू बहाती ,सिसकती, कराहती नजर आयी। जनपद में प्रथम बार यह देखने को मिला कि 15 अगस्त के दिन शैक्षणिक संस्थानों तक ना ही झाड़ू लग पाया ना ही चूने की छिड़काई हो पायी। आज लाचार और मजबूर होकर लोग दोबारा से अपने घर के कूडो़ को सड़कों पर तथा इधर-उधर फेंकते और बिखेरते नजर आ रहे हैं जो जिलाधिकारी के अद्भुत और सराहनीय सहयोग की मिसाल पेश करता नजर आ रहा है तथा वही माननीय उच्च न्यायालय से कई बार फटकार खा चुका नगर पालिका परिषद जेसिस के निकट झीलों के अस्तित्व को समाप्त करते करते अब कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के पीछे जनपद से निकल रहे संपूर्ण कूड़ो को ले जाकर नाले में पाटकर नदी को अति प्रदूषित करके अनगिनत महामारियो को बढ़ाने में सहयोग प्राप्त करता नजर आ रहा है जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय नजर आता है।
No comments:
Post a Comment