kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 11 September 2020

यशस्वी योजना का प्रथम ट्रायल,सीओ समेत आठ घायल

जौनपुर। भारत में प्रथम, दूर दृष्टि गामी सोच रखने वाले उत्तर प्रदेश स्थित जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश
कुमार सिंह की कोर्ट कचहरी केअनायास चक्रमण,भ्रमण रुपयों और समय के साथ-साथ जान माल की हानि , परेशानी से बचाव हेतु जमीनी विवाद को पुलिस द्वारा निपटाने की यशस्वी योजना का प्रथम ट्रायल ही 8 पुलिसकर्मियों को घायल कर गया। जहां शहर कोतवाली में अपराध और भ्रष्टाचार का परचम लहरा चुके शहरी बेकसूर लोगों को मुर्गा बना चुके कोतवाल पवन कुमार पांडे को गवई अथवा ग्रामीण परिवेश में वही नीति और रीती भारी पड़ती नजर आयी । वैसे भी मड़ियाहूं पुलिस कुछ दिन पूर्व सीतमसराय में जुल्मों सितम की हदों को पार कर चुकी है तथा पुलिस के द्वारा हो रही लगातार भ्रष्टाचारी ,अपराधिक हरकतों से तिल मिलाए और बौखलाए लोग अब अन्याय के खिलाफ खुलकर बगावत करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर चौधी गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर गुरुवार की रात 8:00 बजे जमीनी विवाद प्रकरण का निपटारा कराने पहुंचे पीआरबी के पुलिस पर जमकर ईंट पत्थर चलाए गए। जिसमें बीआरबी की गाड़ी समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली पुलिस भी पहुंची उनके ऊपर भी जमकर पथराव हुआ जिससे सीओ समेत कोतवाल और आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

         सूत्रों के अनुसार हसनपुर चौधि गांव में 3 दिन पूर्व बनवासी बस्ती और चौहान बस्ती के बीच छेड़खानी और भूमि संबंधी विवाद को लेकर तनातनी चल रही थी। भ्रष्टाचार की रस्म अदायगी की जुगत जुगाड़ में पड़ी पुलिस निकृष्टता के साथ दबंगों का हौसला आफजाई करती नजर आयी । पीड़ित पक्ष मुकदमा दर्ज कराने के लिए दौड़ लगाता रहा लेकिन रुपया लेकर मुकदमा दर्ज करने का आदी हो चुका भ्रष्ट कोतवाल लाचारी दिखाता रहा । ईमान बेच कर दुकान चलाने की आदी हो चुकी पुलिस रात 8:00 बजे बस्ती में पहुंची थी तभी पथराव शुरू हो गया। पथराव से पुलिस के गाड़ी के शीशे टूट गए और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सूचना पर मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे, जैसे ही घटनास्थल पर सभी पुलिसकर्मी पहुंचे कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया जिससे सीओ राजेंद्र प्रसाद, कोतवाल समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर घटनास्थल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। और पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। जिलाधिकारी की अनोखी योजना पीड़ित को भले ही न्याय ना दिला पाए लेकिन बेकसूरों को मौत की नींद के साथ पुलिस तांडव का शिकार के साथ भ्रष्टाचार को तेजी से बढ़ाती नजर आएगी जो चिंता के साथ-साथ जांच का भी विषय नजर आता है।

No comments:

Post a Comment