
नाराज है तो छात्र निराशा के गहन अंधकार में जा रहे है , इस समस्या को लेकर शहर से लेकर गांवों में रोष देखा जा रहा है और सरकार का विरोध शुरू हो गया है। बेरोजगारी शिक्षा एवं निजी करण के क्षेत्र से जूझ रहे बेरोजगारों छात्रों अधिवक्ताओं एवं नव युवकों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है जिसके चलते मुफ्तीगंज के देवाकल पुर गांव में सभी लोगों ने मिलकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया । लोगों ने बताया कि यदि सरकार हम लोगों को रोजगार शिक्षा नहीं दे सकती है तो उसका इस देश में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है । छात्रों ने बताया कि अगर देश में सारी संस्थाओं का निजीकरण हो जाएगा तो लोग मनमाना तरीके से कर्मचारियों मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार करेंगे जिसके विरोध में नवयुवक सरकार को चेतावनी देने के लिए यह मार्ग चुना है । यदि सरकार हम सभी नौजवानों छात्रों गरीबों की बात नहीं सुनेगी तो आने वाले समय में हम सड़क पर भी उतरेंगे और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे । इस कार्यक्रम में गांव के बेरोजगार छात्र युवा वर्ग ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का नेतृत्व अंजू लता एडवोकेट ने किया।
No comments:
Post a Comment