
अपराधी को अपराध करने की खुली छूट प्रदान करता नजर आ रहा है रुपयों की खातिर ईमान बेचने का आदी कोतवाल के थाना का प्रभार संभालते ही अपराध का गढ़ बन चुके केराकत क्षेत्र में अपराध का भूचाल सा नजर आया जहां चोरी छिनौती लूट अपहरण की वारदात एक दिनचर्या बनती नजर आई इसी कड़ी में पुलिस सहयोग प्राप्त दबंग और अपराधी महिला पुरुष तथा बच्चियों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी अपहरण का शिकार बनाते नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में केराकत तहसील क्षेत्र के लेखपाल व लेखपाल संघ के मंत्री सतीश कुमार को कुछ लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़ित लेखपाल सतीश कुमार ने बताया कि केराकत क्षेत्र के मझिली ग्राम निवासी आलोक सिंह व कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी मानिकपुर व एक अन्य अज्ञात द्वारा उनका अपहरण करने का प्रयास किया गया। जब आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसकी सूचना थाना चन्दवक पर लेखपाल संघ के लोगों ने दे दी थी। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी केराकत से की गई।
No comments:
Post a Comment