
हैं सरकारी खुफिया तंत्र और पुलिस का मंत्र ध्वस्त होता नजर आया जब मुखबिर तंत्र का सहयोग लिए बिना सीओ ने अपना सर फोड़वाया इसी कड़ी में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ईटाएं बाजार के हुसैनपुर गांव में शुक्रवार को सियापा छाया नजर आया। मामले को लेकर पुलिस रात में घर.घर आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। ग्रामीण महिलाओं का आरोप हैं कि पुलिसकर्मियों ने घरों के दरवाजे पंखों को तोड़फोड़ के साथ बच्चों एवं बच्चियों की भी पिटाई कर अपना गुस्सा उतारा। फिलहाल गांव में पीएससी तैनात कर दिया गया है। ज्ञात हो कि हुसैनपुर गांव के पटेल, चैहान और मुसहर जाति से पट्टे की जमीन पर बीते तीन दिनों से विवाद चल रहा था जिसका पीड़ितों ने कोतवाली में आकर प्रभारी दरोगा घनश्याम शुक्ला को जानकारी दी थी लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। गुरुवार की रात एक बार फिर गांव में माहौल गर्म हो गया तो सूचना पर पीआरबी की पुलिस टीम शाम को मामले को सुलझाने के लिए पहुंची और एक पक्ष के व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर कोतवाली चलने को कहा। तभी ग्रामीणों से पीआरबी के पुलिसकर्मियों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच मड़ियाहूं सीओ राजेंद्र प्रसाद कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने के लिये ज्यो ही गाड़ी से उतरे तभी उपद्रवी पुलिसकर्मियों पर्र इंट पत्थर चलाने लगे जिसमें क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं का सिर फट गया। सीओ को बचाने में पुलिसकर्मी जैसे ही आगे बढ़े उनको र्भी इंट पत्थरों का सामना करना पड़ा और करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये। इटाए बाजार पूरी तरह सन्नाटा रहा और गांव को पीएससी की छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बीट दरोगा आफताब आलम को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मेरे द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है ।अभी किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
No comments:
Post a Comment