kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 12 September 2020

निशुल्क यूनिफार्म वितरण की आड़ में करोड़ों का डाका


जौनपुर। जिलाधिकारी के मातहती कृपा और अनुकंपा से प्रसन्नचित्त और मंत्रमुग्ध मुद्रा में लीन भ्रष्टाचार के

आगोश में मदहोश शिक्षा विभाग में अधिकारियों के साथ साथ भ्रष्टाचारियों की टोली बेखौफ होकर शिक्षित तौर तरीके से विद्यार्थियों को दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं की आड़ में जमकर रिश्वतखोरी करती तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती नजर आ रही हैं। जहाँ   रेणुका कुमार अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 24 मार्च 2020 को एक शासनादेश जारी हुआ कि शैक्षिक सत्र 2020. 21 में प्रदेश में संचालित राजकीयए परिषदीय तथा सहायता प्राप्त प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं सहायतित माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों और सहायता प्राप्त मदरसों में जिसमें 20 अप्रैल तक कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा ग्रहण कर रहे समस्त छात्रों को दो सेट यूनिफॉर्म 300 रुपया प्रति सेट के हिसाब से 600 रुपया के अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई है। वही प्रदेश के 8 जनपदों लखनऊ सीतापुर एशामली एएटा एकानपुर मुरादाबाद एअंबेडकर नगर तथा वाराणसी के 01.01 विकास खंडों के सभी विद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यूनिफॉर्म की आपूर्ति उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दीये जाने का आदेश जारी हुआ जिसमें कपड़े की बुनाई में 67ः काटन तथा शेष 33ः पॉलिस्टर का मानक तय किया गया इसी के साथ 1 लाख अथवा उससे अधिक की खरीद हेतु टेंडर तथा कम के लिए कोटेशन द्वारा क्रय का माध्यम एसएमसी के जरिए जिसमें प्रबंध समिति ग्राम प्रधान तथा अभिभावक की शहमत से होगा। कुल मिलाकर जनपद के समस्त विद्यालयों में आपूर्ति के लिए जिला स्तर पर आए कुल 3 दर्जन फर्मों द्वारा दिए गए नमूने में से नामी.गिरामी फर्मों को दरकिनार करते हुए उन पांच चहेती फार्म को नामित किया गया है जो टेस्ट रिपोर्ट में खुद प्रयुक्त मानक पूरा न कर पायी। उनमें से हैशनबर्ग एजुकेशनल सर्विस सोसायटी के द्वारा मड़ियाहूं ब्लॉक में जाकर स्वयं को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित बताते हुए कुछ संस्थाएं भ्रष्टाचारी रस्म रिवाज की जोर शोर से फर्ज अदायगी को तत्पर नजर आ रही हैं तथा जनपद में औसतन 15 करोड़ की होने वाली खरीदारी में कई करोड़ के भ्रष्टाचारी बू कोरोना जैसी महामारी में भी आती दिखाई पड़ रही है जो चिंता के साथ.साथ जांच का भी विषय नजर आता है।
                इसी कड़ी में बरसठी विकास खंड  के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को ड्रेस वितरित किया गया।  निःशुल्क ड्रेस ग्राम पंचायत गारोपुर के प्राथमिक विद्यालय पर भी 3  बच्चो को वितरित किया  गया । ड्रेस पाकर तीनों बच्चों के  चेहरे खिल गए तथा भ्रष्टाचारियो को अपने हिस्से मिल गए।  प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव की उपस्थिति में बच्चों को ड्रेस वितरित किया।  इसी प्रकार ग्राम पंचायत चमरहा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर भी ड्रेस वितरित किए गए । निःशुल्क ड्रेस ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिले और पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया ।

No comments:

Post a Comment