kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Thursday, 10 September 2020

धड़ल्ले से हो रहा जिस्म फरोशी का धन्धा

जौनपुर। नगर के कोतवाली और लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र में स्थित अधिकाँश  होटलों और मोहल्लों में

 महामारी के दरमियान जमकर धड़ल्ले से जिस्म फरोशी का धन्धा फलता-फूलता नजर आ रहा है। बेबस क्षेत्रवासी चाहकर भी विरोध नही कर पा रहे है। एक तरफ जहाँ उनकी बहन-बेटियों के संग राहगीर महिलाओं को भी फब्की का शिकार होना पड रहा है। वही पडोसी मुहल्लेवासियों द्वारा उन्हे खुद बहुत कुछ सहना एवं सुनना पडता है। जेसिस ,बलुआघाट, सिपाह, ताडतला तथा ओलन्दगंज ,नईगंज, मोहल्लो में खुलेआम जिस्म फरोशी का धन्धा चलता नजर आ रहा है। जहाँ दूरदराज से पुरूषों की आवा-जाही बेखौफ होती है। जिस कारण क्षेत्रवासियो में भय व्याप्त है। तथा साथ-साथ किसी बडी अनहोनी की सम्भावना नजर आती है। जिस कारण जहाँ लोग डर-वश विरोध नही कर पा रहे है।इसी कड़ी में भ्रष्ट सिपाह चौकी प्रभारी के द्वारा  विरोध करने वालो को कई बार पुलिस प्रकोप का शिकार बनना पडा तथा परिजनो द्वारा मुहमाँगी रकम देकर अपने बच्चों को तथा उनके कैरियर को बर्बाद होने तथा पुलिस द्वारा फर्जी केस से बचाने के लिए रिश्वत देनी पड़ी । विरोध करने वालों पर  या उनके लड़को के ऊपर पुलिस द्वारा पाले गए दलालों के माध्यम से फर्जी छेड़छाड़ की प्रार्थना अर्जी मनमर्जी लिखवाकर दरोगा संतोष कुमार पण्डे लूट घसोट करता चला आ रहा है। जिस कारण भय के साथ-साथ पुलिस संरक्षण में  हो रहे इस धन्धे से जनाक्रोश व्याप्त है। वही पुलिस वाले इस धन्धे की आड़ में अपनी जेब गरम करते नजर आते हैं। 

No comments:

Post a Comment