kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 12 September 2020

आग से मां और दो मासूम पुत्रों की दर्दनाक मौत


जौनपुर। जिले में हुए एक अग्निकाण्ड की घटना में मां और दो मासूम पुत्रों की मौत हो गई। मृतकों में तीन साल

व नौ माह के बच्चे शामिल हैं। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में शनिवार की दोपहर साढ़े बारह बजे शॉर्ट-सर्किट से कमरे में आग लग गई। अंदर सो रही 30 वर्शीया मां सविता देवी उसका तीन सा का पुत्र दिव्यांश और नौ माह का दिग्विजय बुरी तरह से झुलस गये। बताते है कि सोईथा गांव निवासी मनोज कुमार गांव के कोटेदार हैं। दोपहर का खाना खाने के बाद पत्नी सविता देवी तथा उसके दो बेटों के साथ कमरे में सोने चली गई। मनोज गांव के पोखरे पर चला गया जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी अपने कामों में लग गए थे। कुछ देर बाद अचानक कमरे से तेज धुआं निकलने पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो वह दरवाजा पीटकर अंदर सो रही सविता व बच्चों को जगाने लगे। काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कुंडी तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। वहां भीषण आग लगी हुई थी। बिजली के उपकरण व तार जल रहे थे। लकड़ी का बेड, गद्दा, फर्नीचर सहित सब आग में जल गए थे। सविता और दिव्यांश की मौत हो चुकी थी। दिग्विजय की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे मड़ियाहूं सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट को ही माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment