kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 9 September 2020

होर्डिग लगा रहे युवक की गिरने से दर्दनाक मौत


जौनपुर । शहर कोतवाली क्षेत्र के शाही किला के पास मंगलवार की रात्रि  भारतीय जनता पार्टी का होर्डिंग लगाते

समय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह युवक बेहद गरीब परिवार से था और जैसे तैसे मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। बताते हैं कि जोगियापुर मोहल्ला निवासी 21 वर्शीय रोहित कुमार निषाद शाही किले के पास लगे खंभे के ऊपर भाजपा की होर्डिंग बोर्ड लगा रहा था इसी दौरान करंट लगने से असंतुलित होकर किले की बाउंड्री में लगी नुकीली रेलिंग के ऊपर आ गिरा।जिससे रेलिंग की नुकीली छड़ उसके शरीर में धंस गई जिसके उसकी हालत गंभीर होने के कारण आननफानन में उसे घटना स्थल से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
      प्रीत टाइम्स संवाददाता द्वारा जब इस प्रकरण पर शहर कोतवाल से जानकारी चाही की 24 घंटे की अवधि बीत जाने के पश्चात लिखित कार्यवाही के नाम पर क्या हुआ तो उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर लिखित प्रक्रिया के अंतर्गत पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपन्न हो चुकी जो काबिले तारीफ नजर आया क्योंकि मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने के नाते इससे अधिक की कार्यवाही भी संभव होती नहीं नजर आती है जो चिंता के साथ-साथ जांच का विषय है।


No comments:

Post a Comment