kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Monday, 11 July 2022

चुनाव को लेकर छात्रसभा ने जलाया पुतला

जौनपुर। तिलकधारी सिंह महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जगदीशपुर में कालेज प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान विरोध में नारे भी लगायें। इस दौरान रजनीश मिश्र ने कहा कि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कालेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य जानबूझकर छात्रसंघ चुनाव कराने में हीला हवाली कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये वसूला जाता है, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया जाता है। तिलकधारी महाविद्यालय समाजवादी छात्रसभा इकाई के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि जल्द ही छात्र प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग करेगा। बीते कई वर्षों से कालेज प्रशासन छात्रसंघ का चुनाव नहीं करा रहा केवल कालेज प्रशासन छात्रों से पैसा वसूल रहा है। जिला प्रवक्ता शिवा यादव ने कहा कि कालेज प्रशासन जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करता है तो वह लोग कालेज के गेट पर ताला बंद करने का काम करेंगे। इस मौके पर अमित यादव, राहुल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment