kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Monday, 11 July 2022

बाजार में बिक रहा पुष्टहार विभाग का रिफाइंड तेल

  जौनपुर।  जिले भर में इस समय बाल विकास पुष्टाहार विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज के कुपोषित परिवार को स्वस्थ्य करने के उद्देश्य से उनमें वितरित किए जाने वाले पोषक आहार का रिफाइंड सोयाबीन तेल दुकानों पर बेचा जा रहा है। पोषाहार पहले से ही दुकानों पर बेचा जा रहा था लेकिन अब रिफाइण्ड आयल भी बाजार मे खपाया जा रहा है। विभाग की मिली भगत से इस कृत्य के बारे में लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की मंसा पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। 
       सोमवार को एक ईंट भट्ठा श्रमिक केराकत ब्लाक के थानागद्दी बाजार में स्थित यूनियन बैंक के पास की एक दुकान से रिफाइंड तेल खरीद कर ले जा रहा था। तब मामले की जानकारी हुई। श्रमिक ने बताया कि उसने 140 रूपये में दो पैकेट तेल खरीदा है। दुकानों पर बाल विकास पुष्टहार विभाग का रिफाइंड तेल खुलेआम बिकने की जानकारी होने पर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस बारे में सीडीपीओ का कहना है कि यदि ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment