kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Friday, 15 July 2022

कानून हुआ लाचार,परिजनों की मार से प्रेमी हुआ मौत का शिकार

जौनपुर। पुलिस की हिकमत अमली को नाकाम तथा मुखबिर सूत्र को बेकाम करके लोग आज कानून संग आंख मिचोली खेलते हुए किसी का भी काम तमाम कर दे रहे हैं। दिनदहाड़े ,लबे रोड, बीच बाजार ,कभी  अगवाड़े तो कहीं पिछवाड़े घटित हो रहे आपराधिक मामलों में मौके वारदात पर रंगे हाथ अपराध रोकने में पूरी तरीके से नाकाम हो चुकी पुलिस आज रात के वीरानगी में मुठभेड़ का कीर्तिमान स्थापित करने के साथ-साथ अपराध पोसी के पश्चात  गर्मजोशी से कफन पोसी और विवेचना की तैयारी करती नजर आती है। 
           मुंगराबादशाहपुर  थाना क्षेत्र के गांव विजाधार मउ गांव में शुक्रवार की भोर में प्रेमी का शव नीम के पेड़ से बंधा  मिला तो मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए  भेज दिया । बताते है कि आशापुर निवासी 22 वर्षीय अरविंद पाल पुत्र रामकृपाल पाल का पड़ोस के एक गांव की एक युवती से चक्कर चल रहा था । दोनों को प्रायः लोग साथ देखते थे। गुरुवार की रात्रि अरविंद प्रेमिका से मिलने उसके घर गया रात्रि में परिजनों ने देख लिया । रात्रि में ही अरविंद को बुरी तरह से मारने पीटने के बाद नीम के पेड़ में रस्सी से बांध दिया। रात्रि में अरविंद के परिजनो को जानकारी दी गयी। मगर उस समय कोई नही आया ।
          सुबह जैसे ही अरविंद का भाई आया और पानी मांगा ,पानी लेने गया जब तक वह लौट आया तब तक अरविंद की मौत हो गयी घटना की जानकारी होते ही । पुलिस मौके पर पहुच गयी।  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमा के लिए  भेज दियां। मृतक के पिता रामकृपाल पाल ने दो नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है । पुलिस ने बताया मृतक की पिता की तहरीर पर दो आरोपी नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।


No comments:

Post a Comment