जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त दिन शनिवार को राजस्व के अधिकाधिक वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु तहसीलदारगण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स की बैठक सचिव विवेक विक्रम की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी, बैठक में तहसीलदार सदर, बदलापुर, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूॅं, नायब तहसीलदार मड़ियाहूॅं, व समस्त पीएलवी गण उपस्थित रहे। सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित तहसीलदारगणों से निस्तारण योग्य मामलों को चिन्हित कर उसमें पक्षकारों पर नोटिस तामीला प्रभावी ढ़ग से कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित समस्त तहसीलदारगण द्वारा बताया गया कि लोक अदालत में राजस्व के अधिकतम वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु वादकारियों को नोटिस प्रेषित की जा रही है, उनके द्वारा लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त समस्त पीएलवी को निर्देशित किया गया कि आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment