kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 13 July 2022

भू माफियाओं को सह देकर प्रधान करा रहे अवैध कब्जा

जौनपुर। सदर तहसील के उतरीजपुर गांव निवासी गोविन्द, ठाकुरदीन और राम आसरे पुत्र राम सूरत ने प्रदेष के मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती पत्र में बताया कि गांव में सरकार की भूमि को भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करके भूमिधरी भूमि में चकमार्ग बनाया जा रहा था । उसे रोकने हेतु तथा अवैध रास्ता बनाने में सरकारी खर्च के भुगतान रोका जाय। 
        आरोप लगाया कि प्रधान गांव के कुछ भूमाफियाओं को सह देकर ग्राम सभा सम्पत्तियों पर कब्जा करा रहे है। प्रार्थी के रकबे को भी प्रधान द्वारा अवैध कब्जा कराया जा रहा है। वह धन बल व संख्या में कमजोर है इसका फायदा उठाकर उसकी जमीन पर विवाद की स्थिति में दफा 24 से भी सीमांकन कराने के उपरान्त कब्जा प्राप्त किया है। विक्रमाजीत  पुत्र पांचू निवासी को भूू माफिया में चिन्हित करते हुए ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा खाली कराया जाय।


No comments:

Post a Comment