नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज में स्थित टीचर कॉलोनी निवासी हरिकेश मौर्य और उनकी पत्नी नंदिनी मौर्या दोनों बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं । बुधवार को दोनों पति पत्नी विद्यालय गए थे । बच्चे भी स्कूल गए थे। घर में ताला बंद था। दोपहर में करीब दो बजे नंदनी स्कूल से घर पहुंची तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था । उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए । लोग घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि अलग-अलग कमरों में अलमारियां टूटी हुई थी और उसमें रखा 50 हजार नकदी, दो लाख से अधिक के जेवरात गायब थे । चोरों की बीन छान के पश्चात सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन किया।
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता चला मुख्य गेट को फादकर बाउंड्री के अंदर कूदने से लेकर ताला तोड़ने और घर के अंदर से सारे नगदी और जेवरात समेट कर बाहर निकलने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे छानबीन में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लाइनबाजार का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment