kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 19 July 2022

अगूंठा लगाकर खाद्यान्न न देने वाले कोटेदार पर मुकदमा

सप्लाई इंस्पेक्टर ने सरकारी दुकान को किया सीज

जौनपुर । बक्शा विकास खण्ड के लखनीपुर गांव में सरकारी

उचितदर विक्रेता द्वारा अंगूठा लगाकर खाद्यान्न न देने पर कार्ड धारकों द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा कोटेदार की दुकान को सीज करतें हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलवार को दुकान पर पहुँचे सप्लाई इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राशनकार्ड धारकों ने शिकायत की थी कि कोटेदार राजीव कुमार द्वारा 5 से 19 जुलाई के बीच कुल 361 राशनकार्ड धारकों में से 325 लोगों का अगूंठा लगवा चुका है जो ई पास मशीन में 90.3 प्रतिशत वितरण दर्शाया जा रहा है। 

                 इस तरह से कोटेदार के यहां मात्र 3 कुंतल गेंहू, 4 कुंतल चावल तथा 36 पैकेट रिफाइंड, चना व नमक स्टॉक में उपलब्ध होना चाहिए। परन्तु दुकान में 14 कुंतल गेंहू सहित पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री वितरित न करके कालाबाजारी हेतु दुकान में रखी हुई मिली। इंस्पेक्टर की तहरीर पर ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर दुकान को सीज करतें हुए आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। शाम को कोटेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment