kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 20 July 2022

शाही पुल से गोमती में कूदी महिला की मौत

जौनपुर। शहर कोतवाली  अंतर्गत शाहीपुल से एक महिला द्वारा गोंमती नदी में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर नदी में डूब रही 35 वर्षीया अज्ञात महिला को बचाने का प्रयास लेकिन महिला वे सफल नहीं हो सके और महिला की मौत हो गयी। बताते है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहीपुल से बीती रात्रि दो बजे एक अज्ञात महिला नदी में कूद गयीं। 
       सूचना पर पहुँची पुलिस ने डूबती महिला को बचाने हेतु  खुद की जान जोखिम में ना डालकर हिकमत अमली अपनाते हुए कुछ गोताखोरों  को जगाकर उक्त महिला को बचाने के लिए मदद मांगी। किन्तु जब तक गोताखार उक्त महिला तक पहुचे पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी ।         शव को पानी के बाहर निकालकर उसकी पहचान की कोशिश में पुलिस रात भर जुटी रही। महिला के शव की पहचान न होने की दशा में पुलिस द्वारा उक्त शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख़त के लिए जिला अस्पताल के लाश घर भेज दिया हैं। नदी में डूबी हुई महिला के कपड़े से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह किसी मुस्लिम परिवार की महिला हैं।


No comments:

Post a Comment