kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Wednesday, 20 July 2022

आग लगाने से छात्रा की हालत गंभीर

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के लतीरपुर गांव निवासिनी छात्रा नेें बीए में दाखिला के लिए फीस की व्यवस्था न होने से दुखी होकर आग लगा लिया । बुरी तरह से झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लतीरपुर गांव की 19 वर्षीया उमा पुत्री स्व0 हरिलाल गौतम  इस साल बीए में दाखिला लेना चाहती है, लेकिन उसके पास फीस के पैसे नहीं हो पा रहे थे। बताते हैं कि उसने आगे पढ़ने के लिए मां से पैसे मांगे। लेकिन मां ने गरीबी का हवाला देते हुए फीस जमा करने में असमर्थता जताया ।                इसी से क्षुब्ध होकर उसने सुबह करीब नौ बजे घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। झुलसते समय चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह से आग बुझाई, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। उसकी मां ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  डाक्टरों के अनुसार शरीर का 70 फीसदी हिस्सा झुलस जाने से हालत नाजुक बनी है। पुलिस  ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।


No comments:

Post a Comment