kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Sunday, 17 July 2022

तालाब में फिसलने से दो भाइयों की जल समाधि

जौनपुर। जिले  के जलालपुर थाना क्षेत्र के मरही गांव में रविवार को पूर्वान्ह तालाब में हाथ पैर धोते समय फिसल कर गिरने से दो किशोरों की जल समाधि हो गई। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों के दो बेटो के एक साथ मौत होने की घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। 
       बताते है  कक्षा 7 का छात्र 12 वर्षीय अमन पुत्र राजेंद्र राजभर ,कक्षा 2 का छात्र 8 वर्षीय आर्यन पुत्र महेंद्र राजभर घर से दूर खेत में रोपे जा रहे धान की बेहन खेत में छीटकर घर आ रहे थे। साथ में आर्यन का छोटा भाई आकाश भी था। रास्ते में मछली पालन करने के लिए खोदे गए तालाब में हाथ पैर धोने लगे तभी एक किशोर फिसल कर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने गया दूसरा किशोर भी डूब गया। 
         दोनो को डूबता देख बाहर खड़ा आकाश शोर मचाते हुए घर भाग कर आया। चिल्लाने सुनकर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने पानी में डूबे दोनो किशोरों को बाहर निकालकर बाबतपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सको ने दोनो किशोरों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दोनो बच्चो का शव घर पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनो के करुणक्रंदन से हर किसी की आंखे नम हो गई।तीन भाईयो में अमन सबसे बड़ा था। वही दो भाईयो में आर्यन सबसे छोटा था।  


No comments:

Post a Comment