kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 5 July 2022

हाइवे पर हादसे में तीन लोगों की मौत

जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र के वाराणसी - लखनऊ एन एच 56 मार्ग पर  मंगलवार की भोर में ट्रक और एक अन्य वाहन की भिड़ंत में तीन लोगों की  मौत हो गई। 
      पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताते है कि तड़के  पिकअप टेम्पो ट्रैवलर को टोचन कर लखनऊ की तरफ जा रही थी जैसे ही वह  फत्तूपुर गांव स्थित जैसवार ढाबे के सामने पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में   भिडंत हो गई। हादसे के बाद लोग रोने चिल्लाने लग और तेज आवाज  हुई। हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। 
      दुर्घटना की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो ट्रैवलर का चालक जो पिकअप में बैठा था की जेब से मिले डीएल से उसकी पहचान परवेज अख्तर पुत्र आलमगीर निवासी रेवासा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के रुप में हुई। जबकि अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों शवो को कब्जे में लेकर भेजने के बाद अन्य मृतको की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया।


No comments:

Post a Comment