kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Tuesday, 5 July 2022

रेडक्रास सोसाइटी का कार्य सराहनीयः प्रमुख सचिव

जौनपुर।  रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में रेडक्रास भवन पर प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग एवं लोक सेवा प्रबंधन उत्तर प्रदेश शासन तथा पौधरोपण के नोडल अधिकारी के. रविन्द्र नायक के हाथों जिलाधिकारी मनीष वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। 
     पर्यावरण की शुद्धता की दृष्टि से अधिक से अधिक मात्रा में आम, जामुन, कटहल, अमरूद आदि फलदार पौधों को लगाया गया। संस्था के सभापति डा. आरके सिंह, उपसभापति अमित गुप्ता, सचिव डा. मनोज वत्स, कोषाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय व रवि सिंह ने अतिथियों का  स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित रेडक्रास भवन को देखकर इसके निर्माण की सराहना करते हुये कहा कि यह भवन पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल का काम करेगा।  
       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, जिला विकास अधिकारी बृजभान सिंह, अरुण सिंह, डीसी मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, डा. एसपी वर्मा, राजीव यादव, पुनीत सिंह, संजय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment