kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Thursday, 18 August 2022

विवाद में ट्रैक्टर चालक को गोली मारी

जौनपुर । केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर गांव में बुधवार की रात  मनबढ़ों ने ट्रैक्टर से खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय श्रेयांश पाल उर्फ छोटू को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर परिजन बेहतर उपचार को लेकर वाराणसी के सिंह मेडिकल चले गए जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताते है कि  कि रात में खाना खाने के बाद श्रेयांश घर से दो सौ मीटर की दूर एक पुलिया पर बैठा था। तभी पहुंचे तीन बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली सिर में लगी है। वह गिरकर छटपटाने लगा। गोली चलने की सूचना पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रेयांश ट्रैक्टर चलाता है। खेत जोतने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद में दोपहर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।


No comments:

Post a Comment