kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Thursday, 18 August 2022

तीन दुकानों से हुयी छह लाख की चोरी

जौनपुर। अपराधी दिनदहाड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देकर रूपया,सोना चांदी बटोर रहे हैं जबकि वही रात के अंधेरे में मुठभेड़ का कीर्तिमान स्थापित करते हुए पुलिस इनाम बटोर रही हैं। लगातार अपराध का शिकार हो रही जनता बेमौत मर रही है क्योंकि खुलासों में रुपया सोना चांदी की जगह पुलिस सिर्फ खोखा बटोर पा रही है। महराजगंज में बुधवार की रात चोरों ने लाइसेंसी शराब समेत तीन दुकानों को निशाना बनाया। नकदी व अंग्रेजी शराब सहित करीब साढ़े छह लाख का माल समेट ले गए। संबंधित थानों की पुलिस छानबीन में जुटी है। महराजगंज कस्बे में राजाबाजार रोड पर अंग्रेजी व देशी शराब तथा बीयर की दुकानें अगल-बगल में हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान का सेल्समैन अभिषेक कुमार गर्मी अधिक होने के कारण भोजन करने के बाद शटर में ताला लगाकर 11 बजे दुकान की छत पर सोने चला गया। रात में किसी समय चोर ताला चटकाकर दुकान में घुसे और अपना काम कर चलते बने। करीब ढाई बजे बीयर के दुकानदार जीतलाल जायसवाल शटर गिरने की आवाज सुनकर अभिषेक को आवाज लगाई। वह उठकर आया तो चोरी का पता चला। 
           अभिषेक के अनुसार चोर काउंटर में रखा 1.70 लाख रुपये नकद व तीन लाख रुपये की 50 पेटी शराब उठा ले गए। लाइसेंसी दुकान के मालिक चंद्रभान सिंह आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के पुत्र हरिकेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला तो 2.30 बजे दो व्यक्ति मुंह पर मास्क लगाकर दुकान का शटर गिरा रहे थे।  खुटहन के मरहट गांव निवासी अरुण सिंह की बीरी मोड़ किराना की दुकान है। चोर 35 हजार रुपये, आठ बोरी दाल, दस कार्टन सरसों तेल, दो क्विंटल चावल, काजू बादाम आदि उठा ले गए। बगल में स्थित बड़नपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह के मेडिकल स्टोर का ताला चटका कर कैश बाक्स में रखे 16 हजार रुपये समेट ले गए।


No comments:

Post a Comment