kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Monday, 22 August 2022

लल्ला वर्ग में विहान, राधा वर्ग में अद्विका प्रथम

जौनपुर। संस्कार भारती जिला ईकाई द्वारा आयोजित 33वाँ श्री राधाकृष्ण रूपसज्जा् प्रतियोगिता का आयोजन नगर के सिद्धार्थ उपवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता व अनिल गुप्ता , रविन्द्र नाथ, अध्यक्ष डा.ज्योतिदास, सुजीत  ने किया। 
              इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय रही उन्होंनें अपने  उद्बोधन में कहा कि हमेशा हमें अपने बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा से प्रेरित करना चाहिये। इस कार्यक्रम में लल्ला वर्ग, कृष्ण वर्ग, राधा वर्ग व विद्यालयो द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। लल्ला वर्ग में प्रथम स्थान विहान मिश्रा द्वितीय स्थान रूद्रान्श सिंह व तृतीय स्थान पर कार्तिक गुप्ता रहे।
             राधा वर्ग में प्रथम स्थान पर अद्विका पाण्डेय, द्वितीय स्थान पर वाणी आर्य व तृतीय स्थान पर आरोही श्रीवास्तव रही. कृष्ण वर्ग में पहला स्थानअदिति वर्मा, दूसरा स्थान सिंद्धांशी श्रीवास्तव व तीसरा स्थान शान्वी श्रीवास्तव का रहा। विद्यालयांे के समूह नृत्य प्रदर्शन में प्रथम स्थान टी०डी० एम०सी स्कूल के बच्चों ने प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान सेण्ट पैट्रिक सी० से० स्कूल व तीसरा स्थान टिनी ट्वायज स्कूल के बच्चों को मिला। सभी वर्गों के प्रथम तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को संस्था द्वारा पुरस्कार, स्मृति चिन्ह वो प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा व श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव प्रतिभागियों का मुल्यांकन कर अपना-अपना निर्णय दिया।कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति बनायें रखी।   


No comments:

Post a Comment