kashan

थाने का चौकीदार धारदार हथियार के हमले में गंभीर ...............................किराये के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश ....................................दूल्हा हत्याकांड में बहन पुलिस अफसरों से मिली ...................................मारपीट में एक की मौत, चार लोग घायल ....................................नौका बन्द होने से संचालकों पर भुखमरी का संकट.......................डम्पर और ट्रकों की जांच, तीन अवैध डम्पर-ट्रक सीज...................दुल्हे की मां ने कहा अभी चार आरोपी घूम रहे......................

Saturday, 13 August 2022

बेखौफ लुटेरों के नुमाइश की लेखपाल ने किया पैमाइश

जौनपुर। अपराध पुलिस की अवैध कमाई का नायाब जरिया बन चुका है जिस कारण अपना नजरिया बदल कर अपराधियों की हमजोली पुलिस कानून के संग आंख मिचोली खेल रही है। मौके वारदात पर रंगे हाथ पुलिस अपराधियों को कभी भी हाथ नहीं लगाती है तो वहीं दूसरी तरफ रात के अंधेरे में आरोपियों को मुठभेड़ कर मार गिराती है। जहां बरामदगी सोने की जगह खोखा तक सीमित होकर रह जाती है। 

     जौनपुर-आजमगढ़ की सीमा पर स्थित जिवली पेट्रोल पंप के समीप बेखौफ लुटेरों ने  आज शनिवार के दिन दिनदहाड़े पुलिस की हिकमत अमली और मुखबीर सूत्र की धत्ता बताते हुए हैरतअंगेज नुमाइश पेश किया। बहन के घर से लौट रहे युवक को बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। गले से सोने की चेन छीनते हुए विरोध करने पर पैर में गोली मारकर आराम से फरार हो गए।

 सूत्रों के अनुसार अपराध में मददगार बन चुकी पुलिस ने लुटेरों के धरपकड़ की जगह उन्हें भागने का पूरा अवसर प्रदान करते हुए मामले को सीमा विवाद में उलझा दिया। मौके पर लेखपाल को बुलाकर सीमा की मापी कराई गई तो घटनास्थल बरदह थाना के नसीब में आया। तत्पश्चात अपराध पोसी के बाद गर्मजोशी से बरदह पुलिस कार्रवाई में जुट गयी ।


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के  पिलखुवा गांव निवासी जगदीश यादव (45) कालीचाबाद स्थित अपनी बहन के घर से राखी बंधवाकर जिवली बाजार स्थित अपने दूसरे मकान पर चले गए । शनिवार को दोपहर में बाइक से वह अपने गांव पिलखुवा के लिए निकले थे । जिवली पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। असलहे के बल पर एक लुटेरा गले से सोने की चैन छीनने लगा। विरोध करने पर दूसरे ने जगदीश के पैर में गोली मार दिया।  प्राथमिक उपचार के बाद गौरा बादशाहपुर  थाना पहुंचकर पीड़ित ने आपबीती बताई।

 पुलिस उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो मामला बरदह थाने का बताया। इसके बाद बरदह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों के बीच सीमा विवाद को लेकर मौखिक उठापटक जारी रही। लुटेरों की नुमाइश के बाद गौरा बादशाहपुर और बरदह के लेखपालों को बुलाकर पैमाईश कराई गई। घटनास्थल बरदह पुलिस के नसीब में आया। लुटेरों की सकुशल फरारी के बाद बरदह पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई।


No comments:

Post a Comment